पिथौरागढ़
*नशा तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार*
*कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी द्वारा 15.7 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार*
हेरोइन (स्मैक) तस्करी की श्रृंखला को तोड़ने एवं युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा जनपद पुलिस को सख्त निर्देश दिये हैं ।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी व प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा घाट रोड के पास पर संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान एक व्यक्ति जो संदिग्ध लग रहा उसे रोककर पूछताछ की तथा तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से कुल 15.7 ग्राम, (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । बरामद हेरोईन की कीमत लगभग 4 लाख 71 हजार रूपये है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1-रोहित ठगुन्ना निवासी नेपाल, हाल भदेलवाड़ा पिथौरागढ़ उम्र 30 वर्ष ।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ कर नशे के स्रोत, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में संलिप्तता पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
*जनपद पुलिस की अपील*
नशामुक्त समाज के निर्माण में पिथौरागढ़ पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास चरस, स्मैक, हेरोइन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त या तस्करी से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933, डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस इकाई को सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*कार्रवाई करने वाली टीम*
1-उ0नि0 ललित डंगवाल
2-का0 अजय सिंह
3-का0 त्रिलोक सिंह
4-का0 सतेन्द्र सुयाल (एसओजी)
5-का0 सोनू कार्की (एसओजी)













Leave a comment