Home उत्तराखंड विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
उत्तराखंड

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

34

पिथौरागढ़

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर, पिथौरागढ़ में आज दिनांक 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ प्रेमलता कुमारी द्वारा तथा आयोजन डा विवेक आर्या द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य तथा उससे संबंधित समस्याओं पर वार्ता करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्तम मानसिक स्वास्थ्य हेतु सुझाव तथा नशीले पदार्थों का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव नामक शीर्षक पर डिजिटल पोस्टर तैयार किए।

प्रतियोगिता में बी एस सी तृतीय सेमेस्टर के mohd अनस तृतीय स्थान पर, एम ए तृतीय सेमेस्टर की अंजली द्वितीय स्थान पर तथा बी ए प्रथम सेमेस्टर के योगेश सिंह बोरा प्रथम स्थान पर रहे।
निर्णायक मंडल में डॉ विवेक आर्या, डॉ शुभम सिंह व डॉ मनोज कुमार रहे।

कार्यक्रम में डॉ अनुल हुदा, डॉ मनोज कुमार, डॉ शुभम सिंह, डॉ सुधीर कुमार तिवारी एवं विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...