पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल के निर्देशन में आज अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. भागीरथी एवं तहसीलदार पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पिथौरागढ़ के दो राजकीय एवं चार निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान अभिलेखों की जांच की गई तथा विशेष रूप से “फॉर्म एफ” के सही एवं पूर्ण रूप से भरे जाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने सभी केंद्र संचालकों को PCPNDT अधिनियम (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीम ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण अभियान का उद्देश्य लिंग चयन जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना एवं जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना है।














Leave a comment