Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

70

पिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ

यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है टीकाकरण, जनप्रतिनिधियों ने किया आह्वान
…………………………………………………………………

…………………………………………………………………

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे महिला अस्पताल के सभागार में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई,दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल तथा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भगीरथी गर्बयाल द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।
…………………………………………………………………

…………………………………………………………………

इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से ऑनलाइन माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन कुल 6 बालिकाओं—खुशी, आरोही चंद, भूमिका धामी, हर्षिता मेहता, ज्योत्स्ना एवं जागृति पाण्डेय—का वैक्सीनेशन किया गया।
………………………………………………………………….

………………………………………………………………..

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
…………………………………………………………………

…………………………………………………………………

14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगी वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि यह वैक्सीन विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाई जा रही है, जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से सुरक्षा मिल सके। एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है और समय पर टीकाकरण इस खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। टीकाकरण की प्रविष्टि एवं मॉनिटरिंग U-WIN पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

…………………………………………………………………

…………………………………………………………………

जनप्रतिनिधियों की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह अभियान बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बालिकाओं को समय पर वैक्सीनेशन हेतु अवश्य भेजें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। साथ ही आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। महिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित किया जाए।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. प्रशांत कौशिक, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अभिभावकों की भी सहभागिता रही। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि पिथौरागढ़ जनपद को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाने की दिशा में यह अभियान सफल बनाया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...