ऊधम सिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय में बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। 
मामला पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है।
पंतनगर विश्वविद्यालय में ठेके पर तैनात सुरक्षा कर्मी जंग बहादुर मूल निवासी बदायूं उत्तरप्रदेश के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाली पांचवी की छात्रा को घर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, 
इसकी जानकारी पंतनगर थाना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की 
और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई है।
रुद्रपुर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।














Leave a comment