Home उत्तराखंड यहाँ एक और कलयुगी पत्नी में प्रेमी संघ मिलकर पति को लगाया ठिकाने
उत्तराखंड

यहाँ एक और कलयुगी पत्नी में प्रेमी संघ मिलकर पति को लगाया ठिकाने

114

उत्तराखंड

पुलिस को बीती 17 अगस्त को प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क किनारे धान के खेत में अनियंत्रित अवस्था में एक कार में खून से लथपत मिले युवक के शव को घटना को प्रथम दृष्टियां सड़क हादसा समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच पड़ताल और सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के अंदर पूरे घटनाक्रम को सामने लाकर रख दिया।

यहां बता दे की पुलिस को बीती 17 अगस्त को सूचना मिली कि प्रतापपुर क्षेत्र में सड़क किनारे धान के खेत में एक शिफ्ट डिजायर कार खड़ी है जिसमें एक खून से लथपत शव भी हे, पुलिस ने शव की शिनाख्त ग्राम बाजावाला डकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी निवासी संजीव कुमार पुत्र सोमल सिंह के रूप में की। आज जिले के कप्तान अजय गणपति ने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए चौंकाने वाली बात बताई, उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या का षड्यंत्र रचा था और बाद में खुद ही ने दो किशोरों को नाम जद करते हुए उसकी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, घटना के बारे में पता चला है कि पुलिस को शक तब हुआ जब पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम हुआ और उसमें गनशॉट सामने आया, पत्नी से पूछताछ में कुछ विरोधाभास सामने आया और पुलिस को पत्नी के ऊपर शक होने लगा पूछताछ में दोनों किशोरो ने घटना का खुलासा करते हुए इस सारे षड्यंत्र में संजीव कुमार की पत्नी निशा का हाथ बताया इस दौरान कड़ी पूछताछ के बाद पत्नी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया, एसएसपी ने प्रेस को बताया कि संजीव कुमार की ग्राम थारी रामनगर में टैंट की दुकान है और उसकी दुकान पर दो किशोर काम करते हैं एक किशोर से मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते यह सारा षड्यंत्र रचा गया, सब लोग कार द्वारा बीती 17 अगस्त को जन्मदिन की पार्टी के लिए निकले कार संजीव कुमार चला रहा था दोनों किशोरो में से एक किशोर ने पीछे से सटाकर संजीव कुमार को गोली मार दी और एक सुनसान इलाके में सड़क किनारे गाड़ी को खड़ी कर फरार हो गए, आज पुलिस ने घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए दोनों किशोरो मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा खोके और जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं, एसएसपी ने बताया बताया कि इनका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का वर्कआउट करने वाली पुलिस टीम की कमर थपथपाई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...