*जनपद चम्पावत
*ऑपरेश प्रहारः थाना बनबसा पुलिस ने 4.0 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड *श्री पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
* रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों एवं SOG टीम को आदेशित किया गया हैं।
उक्त क्रम में दिनांक 27.09.2026 को *थाना बनबसा पुलिस व SSB की संयुक्त टीम* द्वारा बनबसा क्षेत्रान्तर्गत शिव मंदिर, SSB कैम्प के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से 4.0 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. महेश चौधरी पुत्र बिसाती डगोरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भगतपुर, ओड़ा नं0 18, भीदत्त नगर पालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में मु0अ0सं0-75/2026, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी टीम *
1. थानाध्यक्ष श्री विनय मित्तल
2. उ0नि0 श्री दीवाना सिंह बिष्ट
3. उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह, SSB बनबसा
4. हे0का0 176 एजाज अहमद
चम्पावत पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।
नशा मुक्त देवभूमि–नशा मुक्त भारत।













Leave a comment