चंपावत
भांग की खेती पर चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
*नशामुक्त समाज की ओर एक और कदम*
रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन* में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकी मंच, थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम लवर्की हरम में लगभग 02 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया।
कार्रवाई के उपरांत पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को भांग की खेती न करने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
चम्पावत पुलिस का संदेश—
🚫 नशे को ना कहें, स्वस्थ जीवन को अपनाएं।
🤝 नशामुक्त देवभूमि के निर्माण में सहयोग करें।













Leave a comment