Home उत्तराखंड पूर्व निर्दलीय विधायक प्रत्याशी नितिन सिंह मारकाना भाजपा में शामिल, 14 हजार फीट की ऊंचाई पर ली सदस्यता!
उत्तराखंड

पूर्व निर्दलीय विधायक प्रत्याशी नितिन सिंह मारकाना भाजपा में शामिल, 14 हजार फीट की ऊंचाई पर ली सदस्यता!

19

पिथौरागढ़ :-
भारतीय जनता पार्टी ने समुद्र तल से करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर अपनी राजनीतिक गतिविधियों के बीच नए सदस्य को पार्टी से जोड़ा। भाजपा की रीति-नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर युवा नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी ( निर्दलीय ) नितिन सिंह मरकाना ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भाजपा सह-प्रभारी अरविंद मानेंन के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, रणदीप पोखरिया, विधानसभा विस्तारक पंकज तिवारी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि नितिन सिंह मारकाना पूर्व में लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय , परिसर ( वर्तमान ) के निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं ।

भाजपा नेताओं ने नितिन सिंह मरकाना का पार्टी में स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी इनोवा कार, अब तक चार शव बरामद

उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही...

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

पिथौरागढ़ नारायणनगर, पिथौरागढ़। दिनांक 4 नवंबर 2026 को संत नारायण स्वामी राजकीय...