- उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाले शातिर सपेरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती बर्तन बरामद किए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के हरिपुर मोतिया और मुखानी क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी की घटनाओं के बाद संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई थी।
घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और संदिग्धों की तलाश के दौरान पुलिस को हरिद्वार नंबर की बाइक पर घूम रहे तीन युवकों की जानकारी मिली।
















Leave a comment