उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर के खटीमा में 18 फरवरी बुधवार को देवभूमि कॉलोनी में रहने वाली 65 वर्षीय जानकी देवी की हत्या मामले का खटीमा पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।
जानकी देवी की हत्या के आरोप में मृतका के ही भतीजे 33 वर्षीय रवि चंद को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त हत्याकांड का जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने खटीमा कोतवाली पहुंचकर खुलासा किया है।
बुधवार को खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में घर के अंदर अकेले रहने वाली 65 वर्षीय जानकी देवी हत्याकांड मामले में खटीमा कोतवाली पुलिस ने 72 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
इस हत्याकांड में मृतका के भतीजे रवि चंद को पुलिस टीम ने झनकट इलाके से गिरफ्तार किया है।
खटीमा कोतवाली पहुंच जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने इस मामले का खुलासा किया है।
एसएसपी अजय गणपति ने मीडिया से रूबरू हो बताया कि बुधवार की रात्रि को खटीमा की देवभूमि कॉलोनी निवासी जानकी देवी की हत्या मामले में टीमों का गठन कर हत्याकांड के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
वही इस हत्याकांड फोरेंसिक जांच एवं 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के उपरांत संधिग्ध के रूप में मृतका के भतीजे रवि चंद निवासी डिग्री कॉलेज रोड आदर्श कॉलोनी उम्र 33 वर्ष की पहचान सामने आई।
वही पुलिस टीम द्वारा रवि चंद को खटीमा के झनकट इलाके से 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।
वही कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसे के लालच में उसने अपनी ताई जानकी देवी की मफलर से गला घोट हत्या करने का प्रयास किया था
वहीं इस दौरान बचाव में मृतका का सिर फर्श से टकराने से खून निकलने लगा वही जानकी देवी की मौत हो गई।
हत्यारोपी ने बताया कि उसने मृतका के पर्स से पैसे निकाल वही गेट का ताला लगा वह वहां से फरार हो गया।
फिलहाल आरोपी रवि चंद को मृतका के बेटे आर्मी जवान प्रेम चंद के द्वारा लिखाई तहरीर के आधार पर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
वही पैसों के लालच में रिश्ते की कत्ल की इस वारदात से अपराध की इस कहानी को आखिरकार खटीमा कोतवाली पुलिस ने खोल कर रख दिया।














Leave a comment