पिथौरागढ़ जनपद मे भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण संघ के जिला कार्यालय में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में प्रवासी एवं असंगठित श्रमिकों को राहत प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी ने स्वयं उपस्थित रहते हुए प्रवासी श्रमिकों को कंबल वितरित किए।
उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज देश की रीढ़ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ निरंतर कार्य करता रहेगा,
कार्यक्रम के दौरान लगभग 10 श्रमिकों को कंबल वितरित किए गए।
कंबल पाने वाले श्रमिकों में बरसाती लाल, जगमोहन, ललन साहनी, रामजी पंडित, तीरथ राम, टुनटुन, मोबिन, मुन्नू, मनीराम, रामदुलारे सहित अन्य श्रमिक शामिल रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धौनी ने कहा कि प्रवासी श्रमिक कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं और ठंड के मौसम में उन्हें विशेष सहायता की आवश्यकता होती है। इसी भावना के तहत यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी श्रमिक हित में इस तरह के सामाजिक और कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे। संघ का लक्ष्य है कि कोई भी श्रमिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने संघ का आभार व्यक्त किया और इस पहल की जमकर सराहना की वहीं कंबल पाकर श्रमिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।














Leave a comment