पिथौरागढ़
खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला फुटबॉल संघ पिथौरागढ़ के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़़ द्वारा ट्राइबल सब प्लान के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति के बालकों की 07-ए साइड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के0एन0यू0रा0मॉ0 इण्टर कॉलेज खेल मैदान, पिथौरागढ़ में पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गयी।
प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला मुनस्यारी ब्यॉयज टेªनीज एवं फुटबॉल एकेडमी मुनस्यारी के मध्य खेला गया, जिसमें मुनस्यारी ब्यॉयज टेªनीज 3-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जोहार क्लब मुनस्यारी एवं पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया, जिसमें जोहार क्लब, मुनस्यारी की टीम 2-1 से विजयी रही। 
*फाइनल मुकाबला मुनस्यारी ब्यॉयज टेªनीज एवं जोहार क्लब मुनस्यारी की टीमों के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में मुनस्यारी ब्यॉयज की टीम 01 गोल से आगे रही। मध्यान्तर के बाद जोहार क्लब मुनस्यारी ने 01 गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच की निर्धारित समयावधि में परिणाम बराबर रहने पर ट्राईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें पैनाल्टी शूट-ऑउट में मुनस्यारी ब्यॉयज टेªनीज ने जोहार क्लब मुनस्यारी को 4-3 से पराजित कर फाइनल में रोमांचक जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका यतीश चन्द्र ओझा, कैलाश लस्पाल, जगदीश सिंह कसन्याल, चन्द्र सिंह धामी ने निभायी।
*इससे पूर्व आज के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं राष्ट्रीय फुटबॉल विनोद सिंह वल्दिया थे, उन्होंने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत करायी तथा विजेता-उप विजेता स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियोें को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रताप सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर स्मृृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर प्रताप सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी, प्रवीन सिंह नित्वाल सामाजिक कार्यकर्ता, ललित मोहन जोषी, अन्तर्राष्ट्रीय टेबल-टेनिस प्रशिक्षक, कै0 देवी चन्द एवं राजेन्द्र सिंह जेठी, अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर, प्रकाश जंग थापा, मुकुल चन्द्र पाठक, भावेश भट्ट, प्रशान्त भैसोड़ा, भूपेश बिष्ट, महिमा विश्वकर्मा, मंगल सिंह बुदियाल, किशन सिंह, सुनील कुमार, सुन्दर लाल तथा स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित थे।
ट्राइबल सब प्लान के अन्तर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों मुनस्यारी से 04 टीम, धारचूला से 01 टीम, डीडीहाट से 01 टीम तथा पिथौरागढ़ से 01 टीम इस प्रकार कुल 07 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी टीमों के आवास, भोजन एवं आने-जाने के यात्रा व्यय की सुविधा खेल विभाग पिथौरागढ़ द्वारा उपलब्ध करायी गयी।














Leave a comment