Home उत्तराखंड बड़ी खबर – पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4.37 लाख रुपये कीमत का 17.480 किलो अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

बड़ी खबर – पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 4.37 लाख रुपये कीमत का 17.480 किलो अवैध गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

124

उत्तराखंड

सल्ट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपदभर में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत थाना व चौकी स्तर पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कठपतिया तिराहा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK04-AG-5474 पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक पिठ्ठू बैग और एक कट्टे से कुल 17.480 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। इसमें 8.920 किलो गांजा एक बैग से तथा 8.560 किलो गांजा कट्टे से बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु0FIR संख्या 11/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 4 लाख 37 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल रावत (30 वर्ष) पुत्र सोवन सिंह रावत निवासी ग्राम टेड़ा थाना रामनगर जिला नैनीताल तथा गौरव रावत (28 वर्ष) पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रिवाली रणथमवल थाना सल्ट जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल आरिफ हुसैन, हेमंत मनराल, एसओजी के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...