उत्तराखंड
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के श्मशान घाट पर हुआ।
राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अनिल बलूनी समेत तमाम सांसद, कैबिनेट मंत्री और नेता श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
सभी नेताओं ने जनरल बीसी खंडूरी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। बी सी खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
मीडिया से अनुभव साझा करते हुए भी तमाम नेताओं ने भुवन चंद्र खंडूरी के जीवन को अनुशासन और जन सेवा की मिसाल बताया।














Leave a comment