Home उत्तराखंड बड़ी खबर -260 ग्राम स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार तोता दबोचा, बाजार कीमत ₹78 लाख के करीब
उत्तराखंड

बड़ी खबर -260 ग्राम स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार तोता दबोचा, बाजार कीमत ₹78 लाख के करीब

99

उत्तराखंड राज्य में स्मैक तस्करी लगातार जारी है

हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार*

*260 ग्राम स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार तोता दबोचा, बाजार कीमत ₹78 लाख के करीब*

*मोटर साइकिल में सवार था “हसीन तोता”, पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा*

*कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम*

मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन लगातार जारी है। शहर से लेकर सुदूर देहात क्षेत्र तक पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के पेंच कसकर जनपद की विभिन्न थाना पुलिस आमजन के लिए शांतिपूर्ण माहौल तैयार कर रही हैं।

अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दिनांक 13.05.2026 की सांय मंगलौर क्षेत्र से संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल सवार 01 संदिग्ध नशे के सौदागर को दबोचकर उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी बाजार कीमत करीब ₹7800000/- (अठत्तर लाख रुपये) आंकी गई है।

पकड़ में आए आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश करने की कार्यवाही के साथ ही अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है। आपराधिक तत्वों/ नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

*पकड़ा गया आरोपी-
हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर हरिद्वार

बरामद माल-
1- अवैध स्मैक- 260 ग्राम (कीमत लगभग 78 लाख रु0)
2- तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटर साईकिल

पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक भगवान सिह महर
2- उ0नि0 अशोक सिरस्वाल
3- अ0उ0नि0 अश्ववनी यादव- सीआईयू रुडकी
4 -हे0कानि0 शूरबीर सिह
5- हे0कानि0 मनमोहन भण्डारी- सीआईयू रुडकी
6- कानि0 राहुल नेगी-सीआईयू रुडकी
7- कानि0 रविन्द्र खत्री
8- कानि0 मनीष
9- कानि0 महिपाल सिह-सीआईयू रुडकी
10- कानि0 अजय काला-सीआईयू रुडकी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...