*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*
*नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ एवं गलत हरकत का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली गंगोलीहाट में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि एक युवक द्वारा उनकी 10 वर्षीय पुत्री एवं 12 वर्षीय भतीजी को जबरन अपने कमरे में बंद कर उनके साथ छेड़छाड़ की गई तथा गलत हरकत करने का प्रयास किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली गंगोलीहाट में अभियुक्त जितेन्द्र प्रसाद के विरुद्ध धारा 127(2)/74/75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। विवेचक महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्या द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।














Leave a comment