पिथौरागढ़
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर द्वारा बजट 2026 को निराशाजनक बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट: निराशाजनक और दिशाहीन —
बजट देश की असली चुनौतियों—बेरोजगारी, महंगाई, ठहरे हुए वेतन, कमजोर मांग और गिरते निवेश—को नज़रअंदाज़ करता है।
गरीब, किसान, युवा, SC-ST, OBC, EWS और अल्पसंख्यकों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय जैसे अहम क्षेत्रों में न पर्याप्त आवंटन है, न खर्च की स्पष्ट प्रतिबद्धता।
रुपए की गिरावट, बढ़ते कर्ज और राज्यों के वित्तीय संकट पर भी सरकार मौन है। असमानता चरम पर है, फिर भी बजट में इसका जिक्र तक नहीं।
यह बजट “रिपीटेशन और रीसाइक्लिंग” है — न नई सोच, न नई दिशा। शेयर बाजार की गिरावट भी जनता के भरोसे की कमी को दिखाती है।
यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दावे के विपरीत है और देश के गरीबों, युवाओं और मध्यम वर्ग के हित में नहीं है।
Budget2026 पूर्ण रूप से निराशाजनक रहा।














Leave a comment