Home उत्तराखंड भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय नारायण नगर में “मानवता में एकता”विषय पर एक प्रभावशाली संगोष्ठी का आयोजन
उत्तराखंडसमाज

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय नारायण नगर में “मानवता में एकता”विषय पर एक प्रभावशाली संगोष्ठी का आयोजन

113

पिथौरागढ़ -भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस के अवसर पर संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में आज दिनांक *8मई 2026* को *“मानवता में एकता”* विषय पर एक प्रभावशाली *संगोष्ठी* का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की *अध्यक्षता* महाविद्यालय की *प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी* ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल निर्देशन *नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि टम्टा* द्वारा किया गया।


*डॉ. मनोज कुमार आर्या* ने “मानवता में एकता”* विषय पर *विस्तृत व्याख्यान* देते हुए कहा कि आज के समय में मानवता ही समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, प्रेम, करुणा एवं सेवा की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

*मंच संचालन कर रहीं डॉ. सारिका वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा* कि मानवता और एकता ही एक सशक्त एवं समरस समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा निशा* ने “मानवता में एकता” विषय पर अपने विचार रखते हुए समाज में भाईचारे एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर *”डॉ. रश्मि टम्टा ने रेड क्रॉस सोसाइटी की भूमिका, समाज में उसकी उपयोगिता तथा मानव सेवा* के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानव सेवा का वैश्विक अभियान है, जो संकट के समय लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।

*प्रोफेसर प्रेमलता पंत* ने अपने संबोधन में रेड क्रॉस की सामाजिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण ही इस संस्था की सबसे बड़ी पहचान है। वहीं *महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी* ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों एवं जीवन में उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा से जुड़ने का संदेश दिया।

*कार्यक्रम में डॉ. अनुलहुडा, डॉ. विवेक आर्या एवं डॉ. शुभम सिंह ने भी “मानवता में एकता”* विषय पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को मानव मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर डॉ प्रेमलता पंत,डॉ नरेंद्र सिंह धारियाल, डॉ सुधीर तिवारी, डॉ शिखर पाण्डे ,डॉ सारिका वर्मा, डॉ विवेक आर्या, डॉ मनोज कुमार आर्या, डॉ कुंदन प्रसाद, डॉ शुभम सिंह,डॉ टीका सिंह, उमा दीगारी, मुकेश पांडे, राजेंद्र कन्याल, सोनी रीना सहित समस्त कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

अंत में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी *डॉ. रश्मि टम्टा ने महाविद्यालय परिवार, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।* कार्यक्रम का समापन मानवता, सेवा एवं एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ ड्राइ डे पर अवैध शराब तस्करी के मंसूबे पुलिस ने किए...

जाजरदेवल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट*

*नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *चौकी वड्डा थाना जाजरदेवल पुलिस...

पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट

पिथौरागढ़ *नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *थाना थल पुलिस का...