Home उत्तराखंड भीषण सड़क हादसा 12 लोगों की मौत अनेकों लोग घायल
उत्तराखंड

भीषण सड़क हादसा 12 लोगों की मौत अनेकों लोग घायल

29

उत्तराखंड

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में सोमवार रात करीब 9 बजे बांसबाड़ा – मोहनखाल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वाहन मदमहेश्वर घाटी का बताया जा रहा है। सभी लोग पोखरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस रांसी लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस , sdrf और स्थानीय लोगों के द्वारा सभी लोगों का रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

वहीं

ऋषिकेश के निकट मुनिकीरेती थाने से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर

हरिद्वार से चमोली जा रही बस गूलर में पुल से नीचे नदी में गिरी

सुबह 4:15 बजे हुई इस दुर्घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस एसडीआरएफ मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू अभियान

8 लोगों के मौके पर हुई दर्दनाक मौत 26 लोग हुए घायल

जनपद टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने दी अहम जानकारी

20 घायलों को एम्स और बाकी को सरकारी अस्पताल में किया गया भर्ती

फिलहाल दुर्घटना की जांच में जुटी है पुलिस

प्रथम दृष्टि ड्राइवर को नींद की झपकी आने का अंदेशा

घटना के बाद से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सन 62 युद्ध के शहीद नैन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पिथौरागढ़ दिनांक 15 नवंबर 26 डीडीहाट ब्लॉक के ग्राम सभा नानपापो के...

मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, 102.72 करोड़...

कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत,

नैनीताल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

पहाड़ों में हीरोइन सप्लायर पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में

पिथौरागढ़ पुलिस 11 नवम्बर को ⚡ *स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर पिथौरागढ़...