उत्तराखंड राज्य के
अल्मोड़ा के धौलछीना से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
यहां भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी समेत तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा भैंसियाछाना ब्लॉक के हरड़ा गांव के पास हुआ, जहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में हरड़ा निवासी 48 वर्षीय बसंती गैड़ा, उनकी 15 वर्षीय बेटी अंजली और वाहन चालक हयात सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि तीनों पिथौरागढ़ के पाली गांव से भाई दूज मनाकर वापस लौट रहे थे।
घर से महज एक किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। दुर्घटना स्थल सुनसान होने के कारण रातभर किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी।
सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों शवों को खाई से बाहर निकाला। मां-बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।














Leave a comment