पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से सटे हल्दु ग्राम सभा के तोक भौरा में दीपक चंद उर्फ़ देवेंद्र चंद पुत्र स्वर्गीय भास्कर चंद के दो घास के लूटटों में आज दोपहर 3बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी
वहीं अचानक आग लगने से दोनों लुट्टे जलकर भस्म हो गये है,
घास के लुट्टे जल जाने से दीपक के परिवार को खासा नुकसान हो गया है, उसके माँ व पत्नी द्वारा पिछले दो माह से दूर दराज जंगल जाकर एकत्रित किया गया जानवरों का साल भर का चारा जलकर भस्म हो गया है,
वहीं घास के लूटटों में आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका है लेकिन घास के लूटटों में आग लगने के बाद ग्रामीणों द्वारा तरह तरह के चर्चा की जा रही,
पीड़ित दीपक चंद ने कहा अगर शासन प्रशासन के द्वारा उन्हें कोई मदद मिल सकती है तो उसके लिए वह शासन प्रशासन के आभारी रहेंगे,
इस दौरान घास के लूटटों की आग बुझाने में सभी ग्रामीणों द्वारा कड़ी मेहनत कर आग को काबू किया














Leave a comment