पिथौरागढ़
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर ,डीडीहाट में मंगलवार, 7 अप्रैल2026 को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी (महाविद्यालय इकाई) के तत्वावधान में “विश्व स्वास्थ्य दिवस” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य, प्राथमिक चिकित्सा और मानवीय सेवा के विभिन्न पहलुओं पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विवेक आर्या ने संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला।
वहीं, रेड क्रॉस प्रभारी डॉ० रश्मि टम्टा ने ‘फर्स्ट एड’ (प्राथमिक चिकित्सा) के महत्व को समझाते हुए आपातकालीन स्थितियों में जीवन रक्षा के गुर सिखाए।
संगोष्ठी के दौरान प्रो. प्रेमलता पंत ने रेडक्रॉस की वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की, जबकि डॉ० पंकज कुमार भट्ट ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया एवं महाविद्यालय की योग शिक्षक उमा दिगारी द्वारा छात्र-छात्राओं को योग की महत्वता बताते हुए सभी छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य प्रोफेसर डॉ०प्रेमलता कुमारी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “निस्वार्थ सेवा ही रेडक्रॉस का मूल मंत्र है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और सहायक बनना भी है।
उन्होंने स्वयंसेवियों से बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
संगोष्ठी में डॉ०सुधीर तिवारी, डॉ० नरेंद्र सिंह धारियल, डॉ ०दिनेश कोहली, डॉ०शिखर पांडे डॉ०अनुल हुदा , डा०सारिका वर्मा ,डॉ० मनोज कुमार आर्या, मुकेश पाण्डे सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।














Leave a comment