Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ के 68 मेधावी छात्र राजस्थान शैक्षिक भ्रमण पर, डीएम ने किया दल को रवाना
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ के 68 मेधावी छात्र राजस्थान शैक्षिक भ्रमण पर, डीएम ने किया दल को रवाना

76

पिथौरागढ़ के 68 मेधावी छात्र राजस्थान शैक्षिक भ्रमण पर, डीएम ने किया दल को रवाना

*शिक्षा से अनुभव तक: डीएम भटगांई ने शैक्षिक भ्रमण दल को दिखाई हरी झंडी*

*इतिहास और संस्कृति से रूबरू होंगे पिथौरागढ़ के विद्यार्थी, डीएम ने शैक्षिक भ्रमण दल को किया रवाना*

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद के 17 पीएम श्री विद्यालयों के कक्षा 9 एवं 11 के 68 चयनित विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि यह दल बसों के माध्यम से जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एवं जोधपुर का एक सप्ताह का शैक्षिक भ्रमण करेगा। प्रत्येक पीएम श्री विद्यालय से उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले चार-चार विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

*जिलाधिकारी ने कहा कि यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक दृष्टि से समृद्ध अनुभव प्रदान करेगा। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग की इस पहल को प्रशंसनीय बताते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।*

इस अवसर पर सहायक वित्त लेखा अधिकारी सुरेंद्र पंत, जिला समन्वयक तनय द्विवेदी, जिला समन्वयक नरेश जोशी, जिला समन्वयक हेमंत शाही सहित समग्र शिक्षा के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...