Home उत्तराखंड उत्तरकाशी में आस्था का महासैलाब चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड -वीडियो आया सामने
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में आस्था का महासैलाब चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड -वीडियो आया सामने

91

उत्तरकाशी जनपद में श्रद्धा, विश्वास और उत्साह के साथ चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में अब तक 5.20 लाख से अधिक श्रद्धालु श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं।

श्री यमुनोत्री धाम में 2,62,275 तथा श्री गंगोत्री धाम में 2,58,716 श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं अब तक 51 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के जरिए श्रद्धालु उत्तरकाशी पहुंचे हैं।


देश-विदेश से लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यह साबित कर रही है कि देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का प्रवाह पूरे शबाब पर है। यात्रा से स्थानीय व्यापार, होटल व्यवसाय, टैक्सी संचालन, ढाबों और स्वरोजगार से जुड़े हजारों लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं।


जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, सफाई, यातायात और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद हैं।

आज जारी यात्रा बुलेटिन के अनुसार यमुनोत्री धाम में 15,030 और गंगोत्री धाम में 13,737 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...