Home उत्तराखंड मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड

मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

160

उत्तराखंड राज्य के जनपद चमोली – में महिला अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामला पोखरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को पीड़िता की भाभी ने थाना पोखरी में तहरीर देकर अपनी मूक-बधिर ननद के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल अधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए।

पोखरी पुलिस की तत्परता के चलते आरोपी को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

चमोली पुलिस का कहना है कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के विरुद्ध होने वाले अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...