Home उत्तराखंड यहाँ गांव मे दिखे तेंदुए के शावक दो आये पकड़ में एक की तलाश जारी
उत्तराखंडसमाज

यहाँ गांव मे दिखे तेंदुए के शावक दो आये पकड़ में एक की तलाश जारी

122

उत्तराखंड राज्य के रामनगर क्षेत्र में वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले कालाढूंगी रेंज के कोटाबाग के पतलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े तेंदुए शावक दिखाई दिए।

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पतलिया गांव निवासी गोविंद सिंह के घर के पास अचानक तीन तेंदुए के शावक नजर आए।

दिन के समय इस तरह जंगली जानवरों का रिहायशी इलाके में दिखना ग्रामीणों के लिए बेहद डरावना अनुभव रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए इसकी सूचना वन विभाग कालाढूंगी को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दो शावकों को सुरक्षित पकड़ लिया। तीसरा शावक मौके से जंगल की ओर भाग गया। फिलहाल वन विभाग की टीम तीसरे शावक की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...