Home उत्तराखंड दुःखद घटना -सड़क हादसा पिकअप के खाई में गिरने से चार घायल एक गंभीर
उत्तराखंडसमाज

दुःखद घटना -सड़क हादसा पिकअप के खाई में गिरने से चार घायल एक गंभीर

127

चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में आज शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। रीठा साहिब पार्किंग से परेवा की ओर जा रहा

पिकअप वाहन खड़ी चढ़ाई में अचानक पीछे की ओर आ गया और खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पिकअप में सवार चार लोग घायल हो गए हैं


जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर चौड़ा मेहता अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 70 किलोमीटर दूर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में चिकित्सकों के द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया। डॉ राठी ने बताया दुर्घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है

तथा एक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। कहा जिसमें चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह के सर पर गंभीर चोट लगी है जिन्हें सीटी स्कैन के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ।

उन्होंने बताया फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना में अर्जुन सिंह (60)पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह निवासी परेवा मामले रूप से चोटिल हुए हैं। राहुल (25 ) पुत्र प्रकाश सिंह/ मोहन सिंह (45) पुत्र स्वर्गीय केसर सिंह तथा वाहन चालक सुरेंद्र सिंह( 28)पुत्र शिवराज सिंह को गंभीर चोटे आई हैं।

दुर्घटना में घायल अर्जुन सिंह ने बताया रीठा साहिब पार्किंग से पिकअप परेवा की ओर जा रही थी तभी खड़ी चढ़ाई में पिकअप रुक गई और पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क से नीचे खाई में पलट गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...