Home उत्तराखंड युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के द्वारा गुलदार के हमले में घायल प्रकाश बिष्ट का जाना हाल
उत्तराखंडसमाज

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के द्वारा गुलदार के हमले में घायल प्रकाश बिष्ट का जाना हाल

73

पिथौरागढ़ जनपद के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर द्वारा आज जीवी गांव में जाकर कुछ दिन पूर्व गुलदार के हमले में घायल 09 वर्षीय बालक प्रकाश बिष्ट और उसके परिवार से मुलाकात की।

गुलदार द्वारा 20 जनवरी की शाम को बच्चे पर हमला किया था, आज ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य जनों के साथ उस जगह पर जाकर स्थल को देखा और पीड़ित बालक के घर जाकर उसकी माताजी एवं परिवारजनों से मुलाकात की और अपने स्तर से सहायता स्वरूप कुछ धनराशि दी।

परिवार वालों ने बताया कि गुलदार द्वारा सायं काल बच्चे पर हमला किया गया और बच्चे के पूरे चेहरे और सर पर जगह जगह पंजे से गहरे निशान बना दिए , बच्चे द्वारा चिल्लाने पर उसके पिता द्वारा शोर मचाने और लाठी से गुलदार को मारने पर गुलदार ने बच्चे को छोड़ा, हमले में घायल बालक का उपचार 1 सप्ताह से अधिक समय तक जिला चिकित्सालय में चला।
ग्राम प्रधान , क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी गुलदार क्षेत्र में दस्तक दे रहा है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग द्वारा पिंजरे तो लगाए गए है परंतु अभी तक गुलदार पकड़ में नहीं आ पाया है ।
पिथौरागढ़ सहित पूरे प्रदेश में आए दिन जंगली जानवरों के हमले से काफी लोगों की मृत्यु और गंभीर रूप से घायल होने की खबर आते रहती है,

पर अभी भी शासन और प्रशासन के स्तर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है जो सरकार की उदासीनता दिखाता है।
मेरा प्रशासन और वन विभाग से अनुरोध है कि कैसे भी क्षेत्र वासियों वासियों को गुलदार से निजात दिलाने का कार्य करें।

मेरी सरकार से मांग है कि आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देकर उनको कुछ राहत देने की कृपा करें ताकि पीड़ित परिवार को कुछ सहारा मिल सके ।

यह भी कहा कि अभी भी वन विभाग के कर्मी केवल पुराने हत्यारों और अन्य सामग्रियों का ही इस्तेमाल करते है जिससे उनको भी खतरा बना रहता है और समस्या का निदान भी नहीं होता, इसीलिए सरकार ने वन विभाग को भी अत्याधुनिक तकनीक और नवीन और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ट्रेनिंग कराई जानी चाहिए ताकि विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जीवी सूरज कुमार, ग्राम प्रधान उर्ग धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान घुनशेरा कमल भट ,पूर्व प्रधान चितरंजन चंद, शंकर खड़ायत, दीपक चंद देवा, आनंद धामी, जतिन वल्दिया ,रवि कन्याल साथ में उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...