Home अपराध रामनगर में दुकानदार से मारपीट का वीडियो वायरल
अपराधउत्तराखंड

रामनगर में दुकानदार से मारपीट का वीडियो वायरल

34

उत्तराखंड राज्य के रामनगर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है, यहाँ अपराधियों पर पुलिस का खौफ पूरी तरह समाप्त होता दिखाई दे रहा है

आए दिन कहीं ना कहीं पर छोड़ देंगे वह अपराधी युवक खुलेआम अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर शहर में डर और भय का माहौल बना रहेहैं ऐसा ही एक मामला रविवार की देर रात का है

मोनू पाल ने बताया कि उसकी भवानीगंज केला गोदाम के समीप पाल बैकरी के नाम से दुकान है तथा उसने कुछ दिन पूर्व पेटीज बेचने के लिए ठेला सहित पेटीज एक युवक को दी थी

लेकिन इस युवक द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी उसको पेटिज का पैसा नहीं दिया गया उसका आरोप है कि वह कई दिन से अपना उधार का पैसा मांग रहा था लेकिन यह युवक उसके साथ गाली गलौज कर रहे थे मोनू पाल ने बताया कि कल रात वह अपनी दुकान पर अकेला मौजूद था तभी कुछ लोग उसकी दुकान के अंदर गाली गलौज करते हुए घुस गए और उसकी बेरहमी पिटाई करनी शुरू कर दी,

किसी तरह उसने मौके से भाग कर अपनी जान बचाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना के बाद जहां एक और इस क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वहीं पीड़ित ने इन युवकों से अपनी जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है वहीं घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है

और सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है मामले में बताया जाता है कि पुलिस ने करीब चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही शहर का माहौल खराब करने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती के साथ पेशआएगी‌,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...