राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय में ऐपण् प्रतियोगिता आयोजित
नारायण नगर (पिथौरागढ़), 14 अगस्त 2026।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत ऐपण् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन डा. वन्दिता कांडपाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शीर्षक उत्तराखंड की हस्तकला रखा गया था, जिसमे विद्यार्थियों ने सुंदर ऐपण् कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की स्नेहा गरिया, द्वितीय स्थान पर बी.एससी. तृत्या सेमेस्टर की मीनाक्षी बोरा तथा तृत्या स्थान पर बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की हिमानी जोशी रही। निर्णायक मण्डल मे डा. वन्दिता कांडपाल व डा. कमलेश त्रिपाठी रहे।











Leave a comment