Home उत्तराखंड कासनी, पत्थरखानी व सड़क किनारे उगाई गई अवैध भांग की खेती ध्वस्त
उत्तराखंड

कासनी, पत्थरखानी व सड़क किनारे उगाई गई अवैध भांग की खेती ध्वस्त

63

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*

 
*नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार*
 
*कासनी, पत्थरखानी व सड़क किनारे उगाई गई अवैध भांग की खेती ध्वस्त*
 
*सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी/एएनटीएफ, फायर सर्विस व पुलिस लाइन की संयुक्त कार्रवाई*
 
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज *पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी* के नेतृत्व में *एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक एसओजी/एएनटीएफ श्री नीरज भाकुनी* सहित पुलिस, एसओजी/एएनटीएफ टीमों, पुलिस लाइन तथा फायर सर्विस के जवानों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम ने कासनी गांव तथा पत्थरखानी क्षेत्र में लगभग 30-40 नाली में अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। इसके अतिरिक्त ऐचोली से पत्थरखानी तक सड़क किनारे उगी भांग की फसलों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें नष्ट किया गया।
पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। साथ ही पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणों की जानकारी देते हुए उनको अवैध भांग की खेती न करने हेतु जागरूक किया ।
*पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:*
जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अवैध भांग, चरस, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल 1933 (मानस हैल्प लाईन) पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
*”नशे की खेती होगी तबाह, नशा मुक्त होगा हमारा जनपद”*
 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ ड्राइ डे पर अवैध शराब तस्करी के मंसूबे पुलिस ने किए...

जाजरदेवल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट*

*नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *चौकी वड्डा थाना जाजरदेवल पुलिस...

पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट

पिथौरागढ़ *नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *थाना थल पुलिस का...