पिथौरागढ़ – थाना बलुवाकोट पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01.03.2026 को एक महिला द्वारा थाना बलुवाकोट में तहरीर दी गई कि यश वर्मा द्वारा उससे शादी का झूठा वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया गया। तहरीर के आधार पर थाना बलुवाकोट में धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त ने वादिनी को शादी का झांसा देकर लगभग एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया तथा उसे पति से तलाक लेने के लिए भी मजबूर किया।
दिनांक 14.04.2026 को थाना बलुवाकोट पुलिस टीम (थानाध्यक्ष श्रीमती नीमा बोहरा, अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल सिंह व का0 भवानी राम) द्वारा अभियुक्त को बलुवाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण: यश वर्मा पुत्र राजेश कुमार, निवासी सैनिक कॉलोनी, संजयनगर, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली (उ0प्र0), मूल निवासी ग्राम बलमरा, थाना जौलजीबी, जिला पिथौरागढ़, उम्र 22 वर्ष।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।














Leave a comment