Home उत्तराखंड 12.10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

12.10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

62

पिथौरागढ़
सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए SOG व चौकी घाट पुलिस की संयुक्त टीम ने कल घाट बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की।

टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 12.10 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोशन कुमार जोशी, निवासी सुजई, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।


अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में उसके विरुद्ध धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह हेरोइन (स्मैक) को झनकट क्षेत्र से किसी राजू नामक व्यक्ति से खरीदकर ला रहा था।

पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच/विवेचना की जा रही है। तस्करी नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:*
जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई चैन को जड़ से खत्म करने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...