Home उत्तराखंड NSS विशेष शिविर का द्वितीय दिवस योग, स्वच्छता और जागरूकता से गूँजा ओगला
उत्तराखंडशिक्षा

NSS विशेष शिविर का द्वितीय दिवस योग, स्वच्छता और जागरूकता से गूँजा ओगला

50

पिथौरागढ़ – संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर के *राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)* के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओगला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का *द्वितीय दिवस (22-02-2026)* उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ।

प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षक *Uma digaari* द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।

उन्होंने जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है।

योगाभ्यास के उपरांत स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा *राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्यांखेत* परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण भी किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्यांखेत तोक में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया।

अपराह्न सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें *Dr. Ravindra Kumar, असिस्टेंट प्रोफेसर, जन्तु विज्ञान* द्वारा *“पोषण”* विषय पर विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछकर विषय को गहराई से समझा। तत्पश्चात *Dr. Shubham Singh, असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान* ने वर्तमान समय के अत्यंत महत्वपूर्ण विषय *“Artificial Intelligence”* पर विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी।

दिवस के अंत में कार्यक्रम अधिकारी NSS *नोडल अधिकारी डॉ दिनेश कोहली* द्वारा सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। द्वितीय दिवस का यह आयोजन योग, पर्यावरण संरक्षण और बौद्धिक विकास के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसने स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...