उधम सिंह नगर
जनपद के किच्छा पुलिस ने
नशे के खिलाफ अभियान में SOTF कुमाऊं और किच्छा पुलिस* ने संयुक्त कार्रवाई में 122.14 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
– *घटना:* सोमवार को SOTF को मुखबिर से सैजना रोड क्षेत्र में तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर सोलर फैक्ट्री के पास, चौकी दरऊ क्षेत्र में चेकिंग लगाई गई।
– *आरोपी:* मोटरसाइकिल सवार *गुरचरन सिंह (30) पुत्र मक्खन सिंह*, निवासी धानी करा सिंह, अभोर, जिला फाजिल्का, पंजाब।
– आरोपी बाइक से स्मैक लेकर जा रहा था।
– *कार्रवाई:* पुलिस ने स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल दोनों कब्जे में ले ली है। कोतवाली किच्छा में *NDPS एक्ट* के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के *नशामुक्त उत्तराखंड* लक्ष्य को लेकर कुमाऊं परिक्षेत्र में लगातार अभियान चल रहा है। IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने सभी जनपद प्रभारियों को नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।













Leave a comment