Home उत्तराखंड जिला सूचना कार्यालय में स्व0 गिरिजा शंकर जोशी जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
उत्तराखंड

जिला सूचना कार्यालय में स्व0 गिरिजा शंकर जोशी जी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

77

पिथौरागढ़

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल स्व० गिरिजा शंकर जोशी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आज जिला सूचना कार्यालय पिथौरागढ़ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में आए पत्रकारों एवं जिला सूचना कार्यालय के स्टाफ द्वारा स्व० जोशी जी की स्मृतियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व० जोशी के विभागीय एवं सामाजिक क्षेत्रों में किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मौन धारण कर, ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। सभी ने दिवंगत के परिवार के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

  • स्व० जोशी ने लगभग 28 वर्ष सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व ने हमेशा लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत एवं नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का पद धारित करते हुए सूचना विभाग और पत्रकार हितों के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं
  • निभाईं।

 

उक्त शोक सभा कार्यक्रम में पत्रकार और सूचना कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...