पिथौरागढ़
दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जाजरदेवल के जम्बू गली निवासी नवीन आर्या ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनके पड़ोस में एक महिला अपने बच्चों के साथ मारपीट कर रही है।
सूचना पर उपनिरीक्षक महावीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच में सूचना असत्य पाई गई। पूछताछ में नवीन आर्या ने शराब के नशे में फोन करने की बात स्वीकार की।
पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने पर जाजरदेवल पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति का ₹10,000 का चालान किया गया।
*पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:* डायल 112 का उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में करें। झूठी सूचना देकर पुलिस के समय एवं संसाधनों को व्यर्थ न गंवाएं।














Leave a comment