Home उत्तराखंड आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
उत्तराखंड

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

58

पिथौरागढ़ आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई आज गूंजी पहुंचे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा। साथ ही आर्मी, एसएसबी, आईटीबीपी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की।

जिलाधिकारी ने मैराथन के दौरान धावकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मैराथन मार्ग पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर डॉक्टरों की तैनाती की सूची तैयार की जाए। साथ ही, स्नैक्स एवं हाइड्रेशन प्वाइंट स्थापित करने के साथ ही उनकी स्पष्ट मार्किंग सुनिश्चित की जाए, ताकि धावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स की तैनाती करने के भी निर्देश दिए।

मैराथन मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को सुचारू एवं सुरक्षित रखा जाए। मार्ग में जहां भी मलबा, पत्थर अथवा अन्य अवरोध हों, उन्हें समय से हटाया जाए, ताकि धावकों को दौड़ के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने इवेंट मैनेजर को निर्देश दिए कि धावकों के लिए टेंट, बैठने तथा ठहरने की व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही शौचालय, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने उपजिलाधिकारी को सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी करने तथा संबंधित विभागों एवं आयोजन से जुड़े सभी पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

वहीं जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को छियालेख में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए जाएं, ताकि धावकों एवं अन्य संबंधित लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन का आयोजन क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आदि कैलाश क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस आयोजन में देश के दूर-दराज के क्षेत्रों से धावक प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक धावक को बेहतर सुविधाएं मिलें और वह यहां से सुखद एवं सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

114 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

*जनपद चम्पावत* *नशे की खेप पर चम्पावत पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक* *ऑपरेशन...

डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी, जाजरदेवल पुलिस ने किया ₹10,000 का चालान

पिथौरागढ़ दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को जाजरदेवल के जम्बू गली निवासी नवीन...

इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर ₹7.38 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

पिथौरागढ़ साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस को बड़ी...

13 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

पिथौरागढ़ जनपद क अस्कोट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के...