*जनपद चम्पावत*
*ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी का प्रहार, 908 ग्राम चरस बरामद; कथित सप्लायर के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज*
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड * पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
* रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों एवं SOG टीम को आदेशित किया गया हैं।
उक्त क्रम में दिनांक 26.10.2026 को देवेंद्र सिंह कप्रवाण क्षेत्राधिकार चंपावत* के पर्यवेक्षण में *SOG चंपावत पुलिस* द्वारा किरोड़ा नाले की ओर सड़क पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसके कब्जे से 908 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. शमसुद्दीन पुत्र होशियार खान, निवासी नूर नगर, भुजपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
अभियुक्त शमसुद्दीन और प्रकाश में आए जमन सिंह के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में धारा 8/20/27A/29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
📌पूछताछ में अभियुक्त ने चम्पावत जनपद के ग्राम मेतड़ा, देवीधुरा क्षेत्र निवासी जमन सिंह से ₹45,000 में चरस खरीदने की बात बताई। अभियुक्त के अनुसार, वह 25.10.2026 को चरस लेने आया था और रात में जमन सिंह के घर रुकने के बाद 26.10.2026 को वापस अलीगढ़ जा रहा था,
👮 *पुलिस टीम*
▪️ SI कमलेश भट्ट
▪️ HC मो. नासिर
▪️ HC तपेंद्र जोशी
▪️ HC महेंद्र डंगवाल सर्विलांस
▪️ कांस्टेबल ललित चौधरी
▪️ कांस्टेबल कुलदीप सिंह
▪️ कांस्टेबल सूरज कुमार
▪️C संजय कुमार
▪️C राजकुमार
*चम्पावत पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है*
*नशा मुक्त देवभूमि–नशा मुक्त भारत*












Leave a comment