Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने किया इंजी ललित शौर्य की एक ओर पुस्तक का विमोचन
उत्तराखंडसमाज

मुख्यमंत्री ने किया इंजी ललित शौर्य की एक ओर पुस्तक का विमोचन

261

पिथौरागढ: उत्तराखंड के चर्चित बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक स्वास्थ्य के प्रहरी का विमोचन राजकीय आवास देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया है,

आपको बता दें की उक्त पुस्तक विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूकता प्रदान करती है।

इस दौरान पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शौर्य का लेखन अत्यधिक प्रभावी है।

वह निरंतर सृजनरत हैं। यह पुस्तक स्वास्थ्य के प्रहरी आम जनमानस को स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता प्रदान करती है। इसमें विभिन्न बीमारियों के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी गई है।

पुस्तक के लेखक इंजी. ललित शौर्य ने कहा कि यह पुस्तक बच्चों एवं बड़ो को विभिन्न बीमारियों जैसे पीलिया, मलेरिया, फ्लू, टी. बी, कुपोषण के साथ-साथ फ़ास्ट फ़ूड और नशे के प्रति भी जागरूक करती है।

बता दें की आजकल बच्चे फास्टफूड का अत्यधिक सेवन कर बीमार पड़ रहे हैं।

विभिन्न पेट संबंधी बीमारियां, ब्लडप्रेशर आदि समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। पुस्तक के माध्यम से इन्हीं बातों को प्रमुखता से इंगित किया गया है।
इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री द्वारा इंजी. शौर्य की चार पुस्तकों का विमोचन किया जा चुका है।

आपको बता दें की ललित को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान समेत दर्जनों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

दिल्ली, मध्यप्रदेश, भीलवाड़ा, देहरादून जैसे शहरों में विभिन्न संस्थानों द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है।

इनकी कहानियां अंग्रेजी, तेलगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती आदि भारतीय भाषाओं में अनुदित हो चुकी हैं

साथ ही कुमाउनी और गढ़वाली में भी इनकी कविताएं अनुदित हुई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं निदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, इंजी. विपिन शाह, कॉर्डिनेटर मुख्यमंत्री दलबीर सिंह दानू, प्रमुख निजी सचिव मोहन जोशी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...