राजधानी देहरादून मे पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस ने गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे (Sex Racket) के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 3 युवतियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) तथा कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने आकस्मिक छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे गेस्ट हाउस मैनेजर सहित 6 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को उनके कब्जे सेनगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। सभी आरोपी बिहार और बंगाल के हैं।














Leave a comment