Home उत्तराखंड दुःखद 1962, 65 व 71 के युद्ध के हीरो रहे सु मेजर प्रेम सिंह दिगारी नहीं रहे
उत्तराखंडसमाज

दुःखद 1962, 65 व 71 के युद्ध के हीरो रहे सु मेजर प्रेम सिंह दिगारी नहीं रहे

388

पिथौरागढ़ -देश के लिए महत्वपूर्ण तीन युद्धों पर शामिल रहे 86 वर्षीय व्योवृद्ध पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर प्रेम सिंह दिगारी का निधन बीते रोज बरेली के एक निजी अस्पताल में हो गया था ।

निधन की खबर मिलते ही जनपद पर निवासरत पूर्व सैनिकों तथा परिचितों पर एक निराशा व्याप्त हो गई।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कल ही उनके निवास तिलढुकरी पर जाकर परिवार को ढाढस बाधाया।

वहीं देर रात उनका पार्थिव शरीर जनपद पर पहुंचा जिस पर आज प्रातः पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से पूर्व सैनिकों द्वारा दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाया,

इसके साथ ही श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम सलामी दी गई।

इस दौरान सु मेजर विक्रम पोखरिया द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भारत माता की जयकारे तथा दिवंगत सैनिक अमर रहे के उद्घोष के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई।
आपको बता दें की 1961 पर भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियर रेजीमेंट पर चयनित भारत के लिए महत्वपूर्ण 1962 ,65 व ,71 के युद्ध पर शामिल रहे तथा जंबू कश्मीर, आसाम,राजस्थान,आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर 28 वर्ष अपनी सेवाएं प्रस्तुत करते हुए 1989 पर सेवानिवृत्ति ली गई।

वही आज रामेश्वर घाट पर उनके पुत्र पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह दिगारी द्वारा मुखाग्नि दी गई।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर सु मेजर रमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, दयाल सिंह, दिवाकर बोहरा, श्याम विश्वकर्मा, भूपाल सिंह, गिरधर सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र कार्की, सुरेंद्र बोहरा, गोपाल सिंह आदि पूर्व सैनिकों सहित अन्य जनमानस मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...