Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ हरेला पर्व पर “जंगल हम बचायेंगे” का हुआ लोकार्पण
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ हरेला पर्व पर “जंगल हम बचायेंगे” का हुआ लोकार्पण

157

पिथौरागढ़: वरदानी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में युवा बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक जंगल हम बचाएंगे का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के मार्गदर्शन में साहित्यकार शौर्य ने लिखी है।
पुस्तक का लोकार्पण जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, कर्नल गौरव नेगी, अपर जिला अधिकारी योगेन्द्र सिंह एवं प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी को पुस्तक को बच्चों के लिए बड़ा महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा की लेखक को स्कूलों में जाकर बच्चों को ये कहानियाँ अवश्य सुनानी चाहिए। जिससे बच्चे प्रेरणा ले सकें।
प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा की यह पुस्तक वनाग्नि, वन एवं वन्य जीव संरक्षण का सुंदर संदेश देती है। बच्चों एवं बड़ों सभी को इसे पढ़ना चाहिए।
लेखक इंजी. ललित शौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...