Home उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अस्कोट बना बलिदानी की वीरता का प्रयाय
उत्तराखंडसमाज

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अस्कोट बना बलिदानी की वीरता का प्रयाय

430

पिथौरागढ़ -देश के लिए सर्वोत्तम बलिदान देने वाले बलिदानी खुशाल सिंह सेना मेडल के बलिदान को आज एक नया मुकाम प्राप्त हुआ जब उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव पर स्थापित आईटीआई कॉलेज का नाम बलिदानी के नाम पर रखते हुए हर एक को जनमानस को ऐसे बलिदान को हमेशा याद रखे जाने की प्रेरणा के साथ स्थापित हुआ।

23 सितंबर 2009 को 13 राष्ट्रीय राइफल की घातक टीम के तौर पर उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पर नायक खुशाल सिंह द्वारा बेहद उत्कृष्ट वीरता का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था,

उनकी वीरता पर मरणोपरांत *सेना मेडल* से भी सम्मानित किया गया था।

आज पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर विधिवत पूजन अर्चन के बाद बलिदानी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन तथा पुष्प चक्र अर्पित किए गए भारत माता से जयकारो तथा बलिदानी के जय उद्घोष के साथ आईटीआई कॉलेज के नए नाम बलिदानी खुशहाल सिंह “सेना मेडल” राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किया गया जो हर एक जनमानस, परिवारजन तथा सैनिकों के लिए गर्व के पल बने।
दशकों तक परिवार जनों द्वारा इस मांग को उठाया गया अंततः परिवार जनों द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के सामने इस बात को रखा गया जिस पर संगठन द्वारा कार्य करते हुए आवश्यक वार्तालाप तथा पत्राचार को जारी रखा गया और उसका सुखद परिणाम आज बलिदानी के नाम पर औद्योगिक संस्थान को नाम मिला जिसके लिए पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भी शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


आज बलिदानी की मां श्रीमती भागीरथी देवी तथा धर्म पत्नी वीरांगना जानकी देवी , पुत्र अग्निवीर हिमांशु सिंह द्वारा विधिवत पूजन अर्चन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पूर्व सैनिक डीडीहाट मंडल के माध्यम से सूबेदार शेर सिंह, 5 कुमाऊं रेजीमेंट से नायब सूबेदार संतोष सिंह, पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के माध्यम से नायब सूबेदार हयात सिंह,तहसीलदार पिंकी आर्य तथा सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी साहब द्वारा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए बलिदानी को सलामी दी गई।
अपनी बातों को रखते हुए तहसीलदार पिंकी आर्य जी तथा सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया गया।
पूर्व सैनिक संगठन के *बलिदानी सम्मान अभियान* को एक नया आयाम प्राप्त होने पर सभी पूर्व सैनिक खासे उत्साहित दिखे, जिस पर संगठन के सचिव रमेश मेहर साहब द्वारा कहा गया कि आज संगठन के प्रयास सफल होते दिखते हैं वह सम्मान जो सैनिकों को प्राप्त होना चाहिए था वह संगठन के प्रयासों से आज बहुत हद तक प्राप्त हो पा रहा है।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आज बलिदान की माता तथा धर्मपत्नी को साल तथा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया वहीं संस्थान के प्राचार्य देवेंद्र सिंह बसेड़ा जी,5 कुमाऊं रेजीमेंट को संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

आज आयोजित इस कार्यक्रम पर गोविंद सिंह कन्याल उमेश फुलेरा महेश चंद्र राजेंद्र धामी नारायण सिंह प्रहलाद सिंह धर्म सिंह दयाल सिंह ललित सिंह विक्रम सिंह दिवाकर बोहरा सहित कई पूर्व सैनिक और जनमानस मौजूद रहे। कार्यक्रम पर पूजन धर्मगुरु नायक सूबेदार नवीन गुरुरानी तथा कार्यक्रम का संचालन कैप्टन लक्ष्मण देवपा द्वारा किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...