Home उत्तराखंड एटीएम में छूटे 5,000 रुपये — पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया मालिक को
उत्तराखंडसमाज

एटीएम में छूटे 5,000 रुपये — पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया मालिक को

148

पिथौरागढ़ पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रसर है, बल्कि मानवीय एवं सामाजिक दायित्वों को भी पूरी ईमानदारी से निभा रही है।

इसी क्रम में आज पिथौरागढ़ के सिल्थाम स्थित एक एटीएम से गोविन्द सिंह धामी, निवासी गंगोली द्वारा 5,000 रुपये निकाले गए। तकनीकी कारणों से यह राशि एटीएम मशीन से बाहर नहीं आई और गोविन्द सिंह धामी बिना पैसे लिए ही वहाँ से चले गए।
जब अगले ग्राहक ने एटीएम का उपयोग किया तो मशीन से पूर्व के ही 5,000 रुपये निकल आए। संबंधित व्यक्ति द्वारा अत्यंत ईमानदारी का परिचय देते हुए यह राशि चौकी सिल्थाम में *का० भूपेन्द्र टोलिया* को सुपुर्द की गई।
*का० भूपेन्द्र टोलिया* द्वारा तत्परता और निष्ठा के साथ वास्तविक स्वामी गोविन्द सिंह धामी को उनका पैसा वापस लौटा दिया गया।

इस नेक एवं अनुकरणीय कार्य की स्थानीय नागरिकों तथा एटीएम उपयोगकर्ताओं द्वारा सराहना की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़ 62वें दिन धरना स्थगित, प्रशासन के नैतिक आश्वासन पर पूर्व सैनिकों का निर्णय

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक...

पिथौरागढ़ में बाल विवाह शपथ और बाल विवाह रोकथाम हेतु गोष्ठी का आयोजन

उत्तराखंड निदेशालय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के आदेश क्रम में अक्षय...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...