Home उत्तराखंड 130 पर्यावरण बटालियन द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया
उत्तराखंडसमाज

130 पर्यावरण बटालियन द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया

228

पिथौरागढ़ – पूर्व सैनिक संगठन लगातार अपने कार्यों से समाज के हर एक क्षेत्र में अपनी एक बेहतरीन छवि को प्रस्तुत कर रहा है ।

पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा लगातार किए जाने वाले जनहित के कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण,सामाजिक उत्थान, सदभावना अभियान, शहीद सम्मान अभियान जैसे कार्यों के साथ-साथ आम जन मानस के साथ ही सेना प्रशासन को भी हर संभव सहयोग भी शामिल रहता है।

इन्हीं सभी कार्यों को देखते हुए बीते दिवस सेना मुख्यालय के अंतर्गत 130 पर्यावरण बटालियन द्वारा पूर्व सैनिक संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

बीते दिवस पर्यावरण बटालियन पर आयोजित सम्मान समारोह पर पूर्व सैनिक संगठन को आमंत्रित करते हुए पर्यावरण बटालियन के उप कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीएस दानू द्वारा संगठन के किए गए कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण में पर्यावरण बटालियन के साथ के सहयोग तथा संगठन के कार्यों की भरपूर सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण बटालियन का स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

चर्चा के दौरान इस सीमांत क्षेत्र पर पर्यावरण संरक्षण सबसे अहम विषय बोला गया बताया गया,

जिस प्रकार से यहां पर संसाधनों का दोहन किया जा रहा है यह हिमालय प्रदेश बेहद संवेदनशील भूगर्भी जोन में आता है जिसका संरक्षण बेहद आवश्यक है, जिसके लिए पर्यावरण बटालियन यहां पर एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, पर्यावरण संरक्षण हर एक की जिम्मेदारी है, जिस पर यहां के प्रत्येक जनमानस का सहयोग भी आवश्यक बताया गया ,ताकि हम इस क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध कर सकें.
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा पर्यावरण बटालियन का धन्यवाद प्रस्तुत करने के साथ बटालियन को संगठन के माध्यम से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम पर सु मेजर रमेश महर, कैप्टेन लक्ष्मण सिंह देवपा, दयाल सिंह, विक्रम सिंह भूपाल सिंह, हयात सिंह, धरम सिंह, प्रहलाद सिंह, श्याम विश्वकर्मा, ललित मोहन, कमान सिंह, सहित पूर्व सैनिक तथा पर्यावरण बटालियन के अधिकारी तथा अन्य पद उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...