Home उत्तराखंड दुःखद हादसे में 10 जवानों के बलिदान पर पूर्व सैनिक संगठन ने शोक सभा का किया आयोजन
उत्तराखंडसमाज

दुःखद हादसे में 10 जवानों के बलिदान पर पूर्व सैनिक संगठन ने शोक सभा का किया आयोजन

94

पिथौरागढ़

जम्मू के डोडा जनपद में सेना के वाहन दुर्घटना में शहीद हुए वीर जवानों को पूर्व सैनिक संगठन की भावभीनी श्रद्धांजलि


जम्मू के डोडा जनपद में कल सेना के वाहन की दुःखद दुर्घटना में देश के 10 वीर जवानों के बलिदान तथा 11 जवानों के घायल होने की हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है। यह समाचार प्रत्येक देशभक्त के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है।
इस अपूरणीय क्षति पर पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ द्वारा आज शोक स्वरूप श्रद्धांजलि सभा (शोक सभा) का आयोजन किया गया, जिसमें बलिदानी जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई। साथ ही दुर्घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी सामूहिक प्रार्थना की गई।
यह सर्वविदित है कि हमारे सैनिक 9000 फीट से अधिक ऊँचाई एवं अत्यंत विषम भौगोलिक परिस्थितियों में, जहाँ जीवन स्वयं एक चुनौती बन जाता है, वहाँ भी निस्वार्थ भाव से देश सेवा में तत्पर रहते हैं। कठिन मौसम, दुर्गम रास्ते और हर पल मंडराते जोखिमों के बावजूद मातृभूमि की रक्षा हेतु उनका समर्पण अद्वितीय और प्रेरणास्पद है।
ऐसे वीर जवानों का बलिदान केवल एक क्षति नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च प्रेरणा है। उनका त्याग सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा।
पूर्व सैनिक संगठन, समस्त देशवासियों की ओर से, इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है और आश्वस्त करता है कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
आज श्रद्धांजलि सभा पर श्याम विश्वकर्मा, शेर सिंह, हयात सिंह, ओम प्रकाश, के एन भट्ट, राजेंद्र सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
शहीद जवान अमर रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...