Home उत्तराखंड रुड़की क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला – 22 साल के युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
उत्तराखंडसमाज

रुड़की क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला – 22 साल के युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

60

उत्तराखंड राज्य के

रुड़की की लक्सर कोतवाली क्षेत्र मै शेखपुरी के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को कुचल दिया है।

जिस कारण गोवर्धनपुर गांव निवासी ऋषभ नाम के बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। ट्रक के द्वारा बाइक सवार को कुचलने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दे की गोवर्धनपुर गांव निवासी ऋषभ नाम का 22 साल का एक युवक किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार की देर रात ऋषभ बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। शेखपुरी के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऋषभ को कुचल दिया। जिस कारण ऋषभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। ट्रक के द्वारा बाइक सवार को कुचलने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तरफ से दो बाइक जा रही है। जबकि सामने से आ रहे एक ट्रक के द्वारा एक बाइक को टक्कर मार दी जाती है। टक्कर के कारण ऋषभ बाइक से उछलकर काफी दूर जाकर गिरता है। जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक को रोकने की जगह उसकी बाइक और ऋषभ को कुचलते हुए फरार हो जाता है। ट्रक से कुचलने के कारण ऋषभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऋषभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...