Home उत्तराखंड पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट आरोपी खुद पहुंचा थाने
उत्तराखंडसमाज

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट आरोपी खुद पहुंचा थाने

160

पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है।

यहाँ पति ने अपनी पत्नी का पहले दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

झूलाघाट के कानड़ी निवासी राजू कुमार ने अपनी पत्नी नीलम और 15 वर्षीय बेटे, 13 वर्षीय बेटी को नगर के जाखनी में किराए के मकान में रखा था।

वह खुद पुणे में गार्ड की नौकरी करता था। बीते दिनों वह अवकाश पर घर लौटा शनिवार सुबह पांच बजे के करीब उसका किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ा कि उसके पति ने उसी के दुपट्टे से गला घोंटा।

जब पत्नी बेहोश हो गई तो उसने उस पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा अपने कारनामे की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में मिली। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पत्नी पर शक विवाद और उसकु मौत का कारण बना। असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...